Uttarakhand DIPR
Modi

पीएम मोदी के दौरे को लेकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के लिए ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

खबर शेयर करें

Report ring desk

अल्मोड़ा। पीएम मोदी के उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
पीएम मोदी के उत्तराखंड में दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्ट कर रूट प्लान जारी किया है।

यह रूट प्लान मंगलवार रात 11 :55 से 12 अक्तूबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगा। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि हल्द्वानी से पिथौरागढ़ को जाने वाले सभी वाहन भीमताल-खुटानी-शहरफाटक-लमगड़ा छड़ौजा तिराहा-सुवाखान होते हुए निकलेंगे।

नैनीताल से पिथौरागढ़ को जाने वाले वाहन भवाली-खुटानी-शहरफाटक-लमगड़ा छड़ौजा तिराहा-सुवाखान होते हुए आगे जाएंगे। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, नैनीताल को जाने वाले वाहन सुवाखान-लमगड़ा, छड़ौजा तिराहा-शहरफाटक-खुटानी-भीमताल से निकलेंगे।अल्मोड़ा, रानीखेत से पिथौरागढ़ के वाहन सिकुड़ा बैंड-लमगड़ा छड़ौजा तिराहा-सुवाखान से आवाजाही करेंगे।
पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा आने वाले वाहन सुवाखान-लमगड़ा छड़ौजा तिराहा-सिकुड़ा बैंड होते हुए आएंगे। धौलछीना, बाड़ेछीना, पेटशाल से पिथौरागढ़ को जाने वाले वाहन बाड़ेछीना तिराहा-पेटशाल-बमनस्वाल-सुवाखान होते हुए जाएंगे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top