नैनीताल। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपाखी के पास बुधवार सायं एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। पर्यटकों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक बस में 30 यात्री सवार थे। इस हादसे में कई सवारी घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 5 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया। प्रशासन की ओर से दुर्घटना की जांच की जा रही है और यात्रियों से पर्वतीय मार्गो पर सावधानी बरतने की अपील की है।







Leave a Comment