Uttarakhand DIPR
Qwarab

मई से शुरू हो जाएगा क्वारब बाईपास, यात्रियों को होगी सुविधा

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब में लम्बे समय से दरक रही पहाड़ी से लगने वाले जाम से यात्रियों को जल्द राहत मिलने वाली है। क्ïवारब बाईपास नव निर्मित मार्ग मई माह के पहले या दूसरे सप्ताह से सभी वाहनों के लिए खुलने की संभावना है। बाईपास खुलने के बाद क्वारब डेंजर जोन को बंद कर दिया जाएगा और इस पहाड़ी का ट्रीटमेंट कार्य किया जाएगा।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर तीन जिलों को जोडऩे वाला प्रमुख मार्ग है। लंबे समय से क्ïवारब पर पहाड़ी दरक रही है। इससे कई बार मार्ग बंद हो जाता है जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने क्वारब में स्लाइड जोन के सुधारीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से सुधारात्मक कार्यों की प्रगति व अवशेष कार्यों की जानकारी ली और कहा कि कार्यों को तेजी से किया जाए।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top