Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2023 08 30 at 16.06.01

नैनीताल में बम बलास्ट की धमकी देने वाला आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Report ring desk

नैनीताल। नैनीताल जनपद को बम बलास्ट से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। बम बलास्ट की धमकी की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिदीन ने ली थी। इसका थाना तल्लीताल में मुकदमा किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना एसटीएफ के अधीन साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन उत्तराखंड देहरादून को स्थानांतरित की गई थी।
तकनीकी विश्लेषण से जानकारी मिलने के बाद संदिग्ध व्यक्ति का नाम नितिन शर्मा दिल्ली निवासी सामने आया।

उसने अपना धर्म परिवर्तन कर खालिद नाम से पहचान बनाई जोकि आंध्रप्रेदश में मिला। इससे पूर्व भी उक्त संदिग्ध व्यक्ति द्वारा 04 अक्तूबर 2022 को नैनीताल कंट्रोल रूम को इस प्रकार की भ्रामक सूचना मिली थी, जिसमें नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर बम बलास्ट होने की धमकी दी गई थी।

13 जुलाई 2023 को उपरोक्त संदिग्ध व्यक्ति द्वारा अमित शर्मा के नाम से एक जीमेल अकाउंट बनाया गया और फर्जी फेसबुक अकाउंट चलाया गया। इसके पश्चात उक्त व्यक्ति द्वारा 27-07-2023 को फर्जी मेल आईडी व फेसबुक का प्रयोग कर नैनीताल पुलिस को इस प्रकार से धमकी भरा संदेश हिजबुल मुजाहिदीन के नाम से भेज गया। घटना को अंजाम देने की वजह सहित विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top