Uttarakhand DIPR
died

अस्पताल के शौचालय में नाबालिग का प्रसव, जच्चा बच्चा की मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk 

रुद्रप्रयाग। जिला अस्पताल के शौचालय में नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर बाद नाबालिग की मौत हो गई जबकि बच्चे का शव शौचालय में मिला।

शुक्रवार दोपहर एक महिला अपनी बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लायी थी। डॉक्टर ने खून का सैंपल जांच के लिए भेजा। जांच में हीमोग्लोबिन महज तीन ग्राम प्रति डेसीलीटर मिला। रिपोर्ट देखने के बाद ने संबंधित ग्रुप का खून उपलब्ध न होने के कारण लड़की को रेफर करने की बात कही। महिला बेटी का इलाज अस्पताल में ही करने की बात पर अड़ी रही। डॉक्टर ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कर दिया।

बताया जा रहा है कि देर रात 12 से एक बजे के बीच महिला बेटी को लेकर अस्पताल के शौचालय में गई। शौचालय में ही लड़की का प्रसव हो गया। इसके बाद वह बेटी को लेकर वार्ड में लौट आई। लड़की को काफी रक्तस्राव हो रहा था और कुछ देर बाद लड़की ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सफाई कर्मियों को शौचालय में नवजात बच्चे का शव मिला। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मां ने लड़की के गर्भवती होने की बात डॉक्टर को नहीं बताई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे और नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी।

 

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top