Uttarakhand DIPR
accused

पेशी के दौरान भागे आरोपी को पुलिस ने चंडीगढ़ से पकड़ा

खबर शेयर करें

Report ring desk

अल्मोड़ा। न्यायालय में पेशी के दौरान भागे आरोपी को आखिरकार 11 दिन बाद पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने गिरफ्तारी टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

एसएसपी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बीते 15 सितंबर को दन्यां थाने के अंतर्गत ग्राम पदमपुरी पल्ली, पोखरी निवासी कमल सिंह बिष्ट की अल्मोड़ा न्यायालय में पेशी थी। आरोपित के दन्यां में एक दुकान में रंजिशन आग लगाई और एक बाइक चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई थी। पेशी के दौरान पुलिस जवानों को धक्का देकर फरार हो गया था, जिसके विरुद्ध कोतवाली में आरोपित के विरुद्ध अभिरक्षा में भागने के संबंध में भी मुकदमा दर्ज कर लिया था।

एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने फरार कैदी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सघन कांबिंग अभियान चलाया। सीओ विमल प्रसाद और कोतवाल राजेश कुमार यादव को टीमें गठित करने के निर्देश दिए। पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाए। आसपास के क्षेत्रों व जंगलों में ड्रोन कैमरे की मदद से भी तलाश की गई। एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में एएनटीएफ प्रभारी सौरभ भारती और एसओजी की टीमों ने फरार कैदी की गिरफ्तारी के प्रयास किए।

विभिन्न टीमों को छकाने वाला शातिर चंडीगढ़ में छिपा था। रविवार को दबिश देकर फरार भगोड़े को खुडडावाला, अलीशेर चंडीगढ़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में एसआई भगवान सिंह महर, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, कुंदन लाल, भूपेंद्र सिंह टीम में मौजूद रहे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top