Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 07 19 at 12.53.39 jpeg

नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल, तलब हुई रिपोर्ट

खबर शेयर करें

पौड़ी । पौड़ी जिले के विकास खंड कोट स्थित एक विद्यालय में शिक्षक के नशे की हालत में स्कूल आने का मामला सामने आया है। नशे धुत शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ग्रामीण शिक्षक से नशे की हालत में स्कूल आने पर नाराजगी जता रहा है। जिस पर शिक्षक गुस्सा कर रहे हैं। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी नागेंद्र बर्त्वाल ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी कोट से मामले में तत्काल रिपोर्ट तलब की गई है।

वहीं प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी नागेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर रापूमावि राणाकोट के एक शिक्षक के नशे में होने का वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि मामले में बीईओ कोट से तत्काल रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर मामले में तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top