%C2%8FHeir show jpg

हेयर केयर में अग्रणी स्ट्रैक्स ने दिल्ली में किया मेगा शो

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। प्रोफेशनल हेयर केयर में अग्रणी स्ट्रैक्स ने दिल्ली में आयोजित अपने मेगा शो 2024 के 5वें संस्करण में धूम मचाई। कार्यक्रम में सैलून इंडस्ट्री में हुए नए-नए आविष्कारों एवं विशेषज्ञता की सराहना की गई। इस इवेंट में अत्यानधुनिक तकनीकों और ट्रेंड-सेट करने वाली स्टा इल्से देखने का मौका मिला।

कार्यक्रम में स्ट्रैक्स प्रोफेशनल के बेहद अपेक्षित स्पेक्ट्रेम कलेक्श्न के छह बेजोड़ लुक्स दिखाए गए। कार्यक्रम का आयोजन सैलून इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स को शिक्षित और प्रेरित करने के लिये किया गया।

मालूम हो कि कंपनी सैलून पार्टनर्स के कौशल और ज्ञान को बढ़ाना चाहती है। इस आयोजन ने ब्रैंड को सौंदर्य उद्योग में फैशन के अग्रणी के तौर पर स्थापित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया और सैलून प्रोफेशनल्स को आधुनिक तकनीकों एवं ट्रेंड्स से रूबरू कराया गया।

इस अवसर पर स्ट्रैक्स प्रोफेशनल की प्रमुख रोशेल छाबड़ा ने कहा कि स्ट्रैक्स प्रोफेशनल में हम शिक्षा को अपने उद्योग का आधार मानते हैं। हमारे प्रमुख कार्यक्रम, मेगा शो को सैलून कम्युनिटी को अत्याधुनिक जानकारियों एवं कौशल प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्रमुख मंच नये-नये अंतर्राष्ट्रीय ट्रेंड्स और आधुनिक तकनीकों पर गहन प्रशिक्षण देता है। इससे सुनिश्चित होता है कि हमारे प्रोफेशनल्स बालों के फैशन में आगे रहें और साथ ही इसमें हमारी कम्युीनिटी की बेजोड़ प्रतिभाओं की भी सराहना की जाती है। उन्होंने कहा मेगा शो के 5वे संस्करण ने अपने महत्वपूर्ण स्पेक्ट्रसम कलेक्शन को पेश किया है।

स्ट्रैक्स प्रोफेशनल में मार्केटिंग की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रियंका पुरी ने कहा कि स्ट्रैक्स प्रोफेशनल ने उद्योग में ट्रेंड्स सेट किये हैं और हम लगातार अंतर्राष्ट्रींय स्टा इल्सक को अपना रहे हैं। भारतीय बालों को लेकर हमारी गहरी समझ हमें दूसरों से अलग करती है और हम भारतीय बालों तथा त्वचा के प्रकारों के अनुसार वैश्विक ट्रेंड्स को अपना लेते हैं। इस साल हम स्पेसक्ट्र्म कलेक्शन पेश करके बेहद उत्साहित हैं। इसमें ब्लू, ग्रीन, येलो और ओरेंज के फंकी कलर्स जैसे अभिनव उत्पाद हैं। इसके अलावा हमने आर्गन सीक्रेट्स हेयर कलर हाई लिफ्ट शेड्स की नई रेंज लॉन्च की है।

मुंबई और दिल्ली में सफल होने के बाद स्ट्रैक्स प्रोफेशनल मेगा शो 2024 को दूसरे प्रमुख शहरों अहमदाबाद, गुवाहाटी, कोलकाता और चंडीगढ़ में ले जाने के लिये उत्साहित है। इस तरह बेहद कुशल एवं फैशन में आगे रहने वाले सैलून प्रोफेशनल्स की एक कम्युनिटी तैयार करने को बढ़ावा मिलेगा।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top