Uttarakhand DIPR
election

साहब मैं चुनाव नहीं जीती हूं, मेरा जीत का प्रमाण पत्र वापस लीजिए

खबर शेयर करें
3 वोट से हार गई थी तरकुली ग्राम पंचायत की काजल बिष्ट लेकिन जीत के प्रमाण पत्र के लिए उसें बुला लिया

चम्पावत। चंपावत में ग्राम प्रधान चुनाव से जुड़ा एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना है। आमतौर पर चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी खुशी मनाते हैं और प्रमाण पत्र लेने के लिए लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन यहां कहानी बिल्कुल उलट है। चम्पावत के तरकुली ग्राम पंचायत की प्रधान प्रत्याशी काजल बिष्ट ने खुद ही अपनी जीत पर सवाल उठाते हुए रिटर्निंग ऑफिसर से कहा साहब मैं चुनाव नहीं जीती हूं, मेरा जीत का प्रमाण पत्र वापस ले लीजिए।
काजल बिष्ट के मुताबिक अंतिम गिनती में वह अपने प्रतिद्वंद्वी से तीन वोटों से हार गई थीं। हार मानकर वह मतगणना स्थल से चली गई। लेकिन बाद में पता चला कि लाउडस्पीकर पर उनका नाम पुकारा जा रहा है और उन्हें जीत का प्रमाण पत्र लेने बुलाया गया है। काजल बिष्ट जब वापस लौटीं तो हैरान रह गई। क्योंकि उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया था।
काजल ने नैतिकता दिखाते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं है और प्रमाण पत्र लेने से इंकार कर दिया। उसने सही हकदार को विजेता घोषित करने की गुजारिश की है।उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सुमित कुमार को प्रमाण प त्र जारी करने का अनुरोध किया है।काजल बिष्ट 3 वोट से हार गई थी। रिटर्निंग ऑफिसर ने काजल बिष्ट की आपत्ति को स्वीकार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top