नयी दिल्ली। प्रख्यात निशानेबाज एवं कोच जसपाल राणा के निधन के गहरे सदमे से उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी स्थित एक सैन्य अस्पताल में अंतिम सांस ली।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्यामा देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि बेटे जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई थी। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
श्यामा देवी के निधन से राणा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुखद घटना से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।







Leave a Comment