Uttarakhand DIPR
Ahmad patel

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल नहीं रहे, एक महीना पहले हुए थे कोरोना संक्रमित

खबर शेयर करें

Report ring desk

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। पटेल का कोरोना संक्रमित होने के बाद एक महीने से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर पिता के निधन की खबर दी। अहमद पटेल को गुजरात के भरूच स्थित उनके पैतृक गांव पीरामन में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि लगभग एक महीना पहले उनके पिता कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

71 साल के अहमद पटेल तीन बार लोकसभा के सदस्य रहे  और 5 बार राज्यसभा के सांसद रहे । पहली बार 1977 में 26 साल की उम्र में भरूच से लोकसभा का चुनाव जीतकर अहमद पटेल संसद पहुंचे थे। अहमद पटेल कांग्रेस परिवार के विश्वस्त नेताओं में गिने जाते थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top