Uttarakhand DIPR
death

काशीपुर से हल्द्वानी आ रहे युवकों की स्कूटी फिसली, एक की माैत, दूसरा गंभीर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। काशीपुर से हल्द्वानी आ रहे युवकों की स्कूटी कालाढूंगी में टेढ़ी पुलिया के पास फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में एक युवक ने दम तोड़ दिया। घटना सुबह 8: 30 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

स्कूटी सवार दोनों युवक काशीपुर से हल्द्वानी जा रहे थे। हादसे में अमित (30 ) पुत्र दीप प्रकाश निवासी कुंडेश्वरी काशीपुर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं स्कूटी पर सवार दूसरा युवक ब्रजमोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top