Uttarakhand DIPR
Smrat

सम्राट चौधरी आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। भाजपा नेता बीजेपी नेता सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे। रिपोट्र्स के मुताबिक जदयू कोटे से दो डिप्टी सीएम भी शपथ ले सकते हैं। लोकभवन के जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे से शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

राष्ट्रीय जनता दल से जनता दल यूनाइटेड और फिर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के पुत्र सम्राट चौधरी को बिहार का 24वां मुख्यमंत्री चुना गया है। पहले भाजपा फिर एनडीए की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगी है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें मखाना की माला पहनाकर अपनी विरासत सौंपी।

आज सुबह 10:50 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। बिहार के राज्यपाल सम्राट चौधरी के साथ दो उपमुख्यमंत्रियों को भी शपथ दिलाएंगे। बाकी मंत्री बाद में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता, एनडीए से सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top