Uttarakhand DIPR
Picup

पिकअप और स्कूटी की टक्कर ने ली युवती की जान, दूसरी गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। तेज रफ्तार पिकअप वाहन और स्कूटी में आमने सामने हुई टक्कर से स्कूटी सवार एक युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। कालाढूंगी रोड में हुए इस दर्दनाक सडक़ हादसे में स्कूटी सवार दोनों को युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की गंभीर हालत देखते हुए सुशील तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर करीब सवा तीन बजे डायल 112 पर सडक़ हादसे की सूचना मिली। अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर पिकअप वाहन संख्या यूके 06 एसी 9796 और स्कूटी यूके 04एपी 6596 के बीच आमने सामने भीषण भिड़ंत हुई थी। हादसे में स्कूटी सवार चकलुवा कालाढूंगी निवासी भावना रावत (20) पुत्री भूपाल सिंह रावत और लामाचौड़ निवासी नेहा जोशी (20) गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। दोनों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी ले जाया गया। चिकित्सकों ने भावना रावत को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल नेहा जोशी प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top