Uttarakhand DIPR
Mansa

करंट लगने की अफवाह ने मचाई भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत 30 घायल

खबर शेयर करें

हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर रविवार की सुबह करंट लगने की अफवाह से भगदड़ मच गई। हादसे में एक 12 साल के बालक सहित 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए।

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर हुए हादसे के बाद आसपास के दुकानदार भी सिहर उठे। उनका कहना है देखते ही देखते कुछ ही सेकंड में भगदड़ मच गई। घायलों और मृतकों को उठाकर नीचे लाने के बाद एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था। बस चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दे रही थीं।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे की ये घटना है। जैसे ही भगदड़ हुई रोपवे के कर्मचारियों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस पहुंचनी शुरू हो गई।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top