mandi protest 1

वेतन के लिए आज रात से कार्य बहिष्कार पर जाएंगे रोडवेज कर्मचारी

Report ring disk

हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने शुक्रवार रात से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। कर्मचारी वेतन सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर आश्वासन के बावजूद समाधान नहीं होने से आंदोलन की राह पर हैं।

रोडवेज कर्मचरियों को पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके सामाने परिवार का खर्चा चलाने में समस्या आ रही है। इस बीच एसीपी का मामला तूल पकडऩे पर मुख्यालय ने बड़ी संख्या में अफसरों व कर्मचारियों को रिकवरी नोटिस भेज दिया है। कर्मचारी इसका भी विरोध कर रहे हैं।
वही, ड्यूटी रेस्ट को लेकर भी कर्मचारियों में आक्रोश है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का कहना है कि उत्तराखंड परिवहन निगम अनुबंधित बसों की संख्या बढ़ाकर आर्थिक नुकसान बढ़ा रहा है। इसके बजाय निगम की बसों को रूटों पर भेजना चाहिए।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top