देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड संगठन को लेकर बड़ा बदलाव करते हुए राम माधव को उत्तराखण्ड का प्रदेश प्रभारी बनाया है। उनके साथ अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी ने लंबे समय से प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे दुष्यंत गौतम को हटाकर वरिष्ठ नेता राम माधव को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। सांसद बांसुरी स्वराज और वरिष्ठ नेता अरविंद मेनन को उत्तराखंड का सह-प्रभारी बनाया गया है। दुष्यंत गौतम करीब छह साल तक उत्तराखंड के प्रभारी रहे। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर विवाद के बाद उनका नाम चर्चा में आया था। हाल ही में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली थी।







Leave a Comment