Maa Nanda 1

मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा के साथ नंदा देवी मेला का समापन

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा के साथ नंदा देवी मेला सम्पन्न हो गया। शंख ध्वनि और ”मां नंदा-सुनंदा तू दैण है जाए…” के जयकारों के बीच मां को विदाई देने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने डोले पर पुष्प वर्षा कर समूचे क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की जिसके बाद विधि विधान से मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

मां नंदा की विदाई के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर चंद वंशज नरेंद्र चंद राज सिंह ने विधि-विधान के साथ मां नंदा सुनंदा की प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की। इसके बाद मां नंदा सुनंदा का डोला मंदिर की परिक्रमा करते हुए नगर के बाजार क्षेत्र से होकर गुजरा। मंदिर परिसर से शोभायात्रा प्रारंभ होकर लाला बाजार, बंसल गली से माल रोड, सीढ़ी बाजार होते हुए चौक बाजार पहुंचा वहां से कचहरी बाजार, जौहरी बाजार होते हुए डोला कैंट स्थित दुगलखोला के डोबानौला पहुंचा। यहां पर विधि विधान से मां की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। विसर्जन के बाद मंदिर आकर चंद वंशजों ने पूजा अर्चना की। परंपरा के अनुसार यहां से नंदा-सुनंदा को मंदिर के दर्शन कराए गए। इस भगवती मंदिर को मां नंदा-सुनंदा का मायका भी कहा जाता है।

झूला टूटने से युवक और महिला घायल

अल्मोड़ा के एडम्स इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे नंदा देवी मेले में बुधवार देर रात झूला टूटने से एक युवक और एक महिला घायल हो गए। युवक के दोनों पैरों में फैक्ïचर हो गया जबकि महिला को भी चोटें आईं हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूले में तकनीकी खराबी आने के बाद उसका एक हिस्सा टूट गया। युवक के नीचे गिरने से मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top