elizabath

महारानी एलिजाबेथ का निधन, ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक किया राज

Report ring Desk
ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल में 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। महारानी एलिजाबेथ ने 70 साल तक शासन किया। पूर्व राजकुमार चाल्र्स अब ब्रिटेन के नए सम्राट होंगे। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा है कि महारानी का आज दोपहर बाल्मोरल में निधन हो गया।
महारानी 1952 में गद्दी पर बैठी थीं और वह अभूतपूर्व सामाजिक परिवर्तन की गवाह रहीं। उनके निधन के बाद उनके सबसे बड़े बेटे और उत्तराधिकारी चाल्र्स 14 राष्ट्रमंडल क्षेत्रों के प्रमुख के रूप में उनके अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। डॉक्टरों द्वारा महारानी को चिकित्सकीय देखरेख में रखने के बाद चाल्र्स और महारानी के करीबी परिवार के सदस्य एबरडीन के पास बालमोरल पहुंचे।

सितंबर 2015 में उन्होंने अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया को पीछे छोड़ दिया था, जिन्होंने 63 साल और सात महीने तक शासन किया था। 2016 में एलिजाबेथ थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज के निधन के बाद दुनिया में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी भी बनीं। 2022 में वह 17वीं शताब्दी के फ्रंासीसी राजा लुई चौदहवें के बाद विश्व इतिहास में दूसरी सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी बनीं। लुई चौदहवें ने चार साल की उम्र में सिंहासन संभाला था।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top