Uttarakhand DIPR
Kvarab

परेशानी का शबब बना क्वारब, आज फिर बंद हो गया नेशनल हाइवे

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। कई महीनों से परेशानी का शबब बनी क्वारब की पहाड़ी एक बार फिर दरक गई है जिससे यहां पर यातायात फिर रोक दिया गया है। गुरुवार सुबह पहाड़ी के दरकने से अल्मोड़ा- हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह साढ़े आठ बजे पहाड़ी से फिर मलबा आने की वजह से इस रास्ते से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाइनें लग गई। लगातार पहाड़ी के दरकने से अब सडक़ काफी सकरी हो चुकी है। जिससे इस मार्ग से सफर करने वाले अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन की टीम मलबा हटाने के काम में जुटी है पर मार्ग वाहनों के आवाजाही के लिए कब खुल पाएगा अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top