Uttarakhand DIPR
harela igas

हरेला और ईगास पर मिलेगा सार्वजनिक अवकाश

देहरादून। उत्तराखण्ड के स्थानीय पर्व हरेला और ईगास पर अब सार्वजनिक अवकाश रहेगा। धामी सरकार ने वर्ष 2023 के लिए जारी किए कैलेंडर के अनुसार अब जिलों के कर्मचारियों को 31 दिन का सार्वजनिक अवकाश मिलेगा। सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार ने वर्ष 2023 का वार्षिक अवकाश कैलेंडर जारी किया है जिसमें इन छुट्टियों का ऐलान किया गया है।

मालूम हो कि कुछ साल पहले हरेला और ईगास बग्वाल पर सार्वजनिक अवकाश नहीं होता था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सरकार में हरेला पर्व और पुष्कर सिंह धामी सरकार में ईगास बग्वाल पर्व को बढ़ावा दिया गया। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने भी ईगास मनाने के लिए अभियान चलाया था। इन दोनों पर्वो पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। कैलेंडर के अनुसार जिलों के कर्मचारियों को 31 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे जिनमें 25 सार्वजनिक, चार कार्यकारी व दो स्थानीय अवकाश शामिल हैंं।

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top