हल्द्वानी। पत्नी के जन्मदिन पर सरप्राइज देने हल्दूचौड़ स्थित अपने घर आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक हरिद्वार स्थित हीरो कंपनी में काम करता था और उसकी शादी दो माह पहले ही 30 अप्रैल को बिन्दुखत्ता से हुई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात परिवार ने हल्दूचौड़ निवासी कमल की पत्ïनी का जन्मदिन मनाया था। इसके बाद कमल खाना खाकर सो गया था। शुक्रवार सुबह उसे ड्यूटी जाने के लिए लालकुआं से सुबह 6 बजे की ट्रेन पकडऩी थी। उसने पत्नी से जल्दी जगाने को भी कहा था और मोबाइल में अलार्म भी लगाया था।
जब सुबह अलार्म बजने पर भी कमल नहीं उठा। तो पत्नी ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और उसे तुरंत डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।







Leave a Comment