Uttarakhand DIPR
Book release

लेखक विजय मारू की पुस्तक ‘नेवर से रिटायर्ड – 60 नॉट आउट’ का लोकार्पण

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। वरिष्ठ नागरिकों के सक्रिय, सम्मानजनक और उद्देश्यपूर्ण जीवन का संदेश देने वाली लेखक विजय मारू की पहली पुस्तक ‘नेवर से रिटायर्ड – 60 नॉट आउट’ का लोकार्पण वृंदावन में पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी एवं स्वामी गिरिशानंद सरस्वती जी के पावन करकमलों से किया गया।

Book2

पुस्तक के लेखक विजय मारू पिछले कई वर्षों से केवल वरिष्ठ नागरिकों के जीवन, उनकी चुनौतियों, संभावनाओं और दूसरी पारी को केंद्र में रखकर नियमित लेखन कर रहे हैं। अब तक वे इस विषय पर 110 से अधिक लेख लिख चुके हैंं। इस पुस्तक में उन्हीं लेखों में से 60 चयनित लेख संकलित किए गए हैं। इनका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को यह विश्वास दिलाना है कि जीवन के स्वर्णिम वर्ष निष्क्रियता के नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, सक्रियता, आत्मनिर्भरता, सीखने, योगदान देने और आनंदपूर्वक जीने के वर्ष हो सकते हैं। पुस्तक का संदेश स्पष्ट है – साठ वर्ष जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नई और सार्थक शुरुआत है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top