देहरादून। उत्तराखंड में SIR प्रपत्र भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करेगा। इस सूची से 8.41 मतदाताओं को हटा दिया गया है। 79 लाख के बजाए करीब 71 लाख मतदाताओं की सूची जारी की जाएगी। इसके साथ ही विसंगतियों पर नोटिस आने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो जाएगी। अगर आपने SIR प्रपत्र भरा है तो वेबसाइट पर अपने वोटर आईडी के इपिक नंबर की मदद से अपना नाम सर्च कर सकते हैं। आप अपने बीएलओ के अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी, तहसीलदार, एसडीएम कार्यालय में भी ड्राफ्ट मतदाता सूची देख सकते हैं।
मतदाता सूची में जिनका नाम होगा, इसका मतलब है कि उनका वोट सुरक्षित है। हो सकता है कि किसी विसंगति के कारण उन्हें नोटिस आ जाए। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि मंगलवार से मतदाता सूची उपलब्ध हो जाएगी। नोटिस और इसकी सुनवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
जिन्होंने SIR नहीं भरा उनको भरना होगा फार्म 6
जिन मतदाताओं ने समय से प्रपत्र न मिलने या किसी अन्य कारण से SIR प्रपत्र नहीं भरा है और उनके बीएलओ ने उन्हें अनकलेक्टेबल श्रेणी में डाल दिया है, उनका वोट इस मतदाता सूची में नहीं होगा। अब उन्हें नए सिरे से फॉर्म-6 भरना होगा। इसके साथ उन्हें SIR जैसा ही घोषणा पत्र भी भरना होगा। इसके बाद ही उनका वोट बन पाएगा।







Leave a Comment