अल्मोड़ा। हल्द्वानी से बेरीनाग जा रहा ईंट-सीमेंट से लदा ट्रक रात के समय धौलछीना के निकट कलौन गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात ट्रक संख्या यूके 04सीसी 1386 हल्द्वानी से सामान लेकर बेरीनाग की ओर जा रहा था। कलौन गांव के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सडक़ से नीचे खाई में जा गिरा। ट्रक में उस समय चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था।
हादसे की सूचना मिलते ही धौलछीना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर ट्रक चालक गणेश राम पुत्र श्री राम, निवासी डीडीहाट को बाहर निकाला और उपचार के लिए धौलछीना चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक को छुट्टी दे दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में चालक को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







Leave a Comment