रुद्रपुर। पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देर रात हुए एक सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हल्द्वानी से आ रही एक स्विफ्ट कार पहले तो भैंस से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जा भिड़ी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देर रात टांडा जंगल में रेलवे क्रॉसिंग से पहले भीषण सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब हल्द्वानी से आ रही एक स्विफ्ट कार पहले सडक़ पर मौजूद भैंस से टकरा गई और इसके बाद अनियंत्रित होकर सामने से रुद्रपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो से भिड़ गई। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार में चार लोग सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। सडक़ पर अचानक भैंस आने की वजह से चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और उससे टकराकर सामने से आ रही स्कार्पियो से भिड़ गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।







Leave a Comment