Uttarakhand DIPR
PM modi 1

प्रधानमंत्री मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन

खबर शेयर करें
विकास के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए इसे विकास के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया। इस ऐतिहासिक मौके पर केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ उपस्थित रहे।

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद््घटन के साथ विकास की इस यात्रा में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। पीएम ने कहा कि मुझे याद है बाबा केदार के दर्शन के बाद मैंने कहा था कि इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। आज यह सच साबित हो रहा है। डबल इंजन सरकार की नीतियों और यहां के लोगों के परिश्रम से यह युवा राज्य विकास के नए आयाम छू रहा है

उद््घाटन से पूर्व प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के ऊंचे खंड पर बने वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एक भव्य रोड शो भी किया, जहां उमड़े जनसैलाब ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पीएम देहरादून स्थित डाट काली मंदिर पहुंचे और वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

पीएम ने कहा कि हमारी सरकार अभूतपूर्व काम कर रही है। ऐसे इंफ्रास्ट्रक्ïचर के लिए साल में पूरे देश में दो लाख करोड़ भी खर्च नहीं होते थे, आज 12 लाख करोड़ से ऊपर होते हैं। मोदी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। मैं पंच बद्री, पंच केदार, पंच प्रयाग और यहां के आराध्य देवों को प्रणाम करता हूं। संतला माता को भी प्रणाम। उन्होंंने कहा कि इतने बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में मां डाट काली का आशीर्वाद मिला।
मोदी ने कहा कि उत्तराखंड 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका। आज से प्रगति में एक और उपलब्धि जुड़ी है। इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। बाबा केदार के दर्शन के बाद मेरे मुंह से निकला था। ये प्रोजेक्ट उत्तराखंड को नई गति देगा। इससे गाजियाबाद, बागपत, बड़ौत, शामली, सहारनपुर को भी बहुत फायदा होगा।

आज उत्तराखंड से एक नई ऊर्जा, नई प्रेरणा लेकर जाऊंगा

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत गढ़वाली और कुमाउंनी में सबको नमस्कार कर किया। उन्होंने कहा. मैं सबसे क्षमा मांगता हूं कि मुझे यहां पहुंचने में देर हुई। मैं निकला तो समय पर था लेकिन 12 किमी का रोड शो, इतना उत्साह, इतना उमंग कि मेरे लिए तेज गति से आना मुश्किल हो गया। सबका आशीर्वाद लेते हुए मुझे एक घंटे से अधिक का समय लग गया। मैं आज उत्तराखंड से एक नई ऊर्जाए नई प्रेरणा लेकर जाऊंगा।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top