Uttarakhand DIPR
Aganiveer recrutment

अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा रानीखेत में 11 सितम्बर से

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा रानीखेत में 11 से 21 सितंबर तक होगी। अल्मोड़ा भर्ती कार्यालय की ओर से कुमाऊं के चार जिले अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए अग्निवीर भर्ती की विज्ञप्ति निकाली गई थी। इस बार अभ्यर्थी को अलग-अलग वर्ग की भर्ती के लिए एक ही फिजिकल टेस्ट की सुविधा दी गई थी।

पंजीकरण प्रक्रिया के बाद 30 जून से 10 जुलाई तक हल्द्वानी में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थी अब 11 सितंबर से रानीखेत के सोमनाथ मैदान में होने वाली भर्ती में हिस्सा लेंगे।

रोस्टर के मुताबिक 11 से 16 सितंबर तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। 17 सितंबर को अग्निवीर लिपिक, स्टोर कीपर, टेक्निकल, आठवीं और दसवीं पास ट्रेडमैन के अलावा 18 सितंबर को आरटी जेसीओ, जेसीओ केटरिंग, एजुकेशन हवलदार और हवलदार पद के लिए फिजिकल होगा। दौड़ सडक़ के ट्रैक पर होगी। इसलिए अभ्यर्थियों को अपने साथ जूते अनिवार्य तौर पर लाने होंगे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top