Uttarakhand DIPR
BJP President

यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी ने किया नामांकन

खबर शेयर करें

लखनऊ। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ओर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पंकज चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा। संगठन चुनाव प्रभारी महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि पंकज चौधरी ने चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनके नामाकंन पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक, स्मृति ईरानी, स्वतंत्र देव सिंह, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा, कमलेश पासवान ओर असीम अरुण ने बतौर प्रस्तावक हस्ताक्षर किए हैं।

पार्टी के घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन के लिए शनिवार का दिन रखा गया था। सुबह से ही राज्य की राजधानी लखनऊ में चहल पहल थी। पंकज चौधरी शनिवार सुबह लखनऊ पहुंचे और वहां से पार्टी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने अपना नामांकन पत्र भरा।

पंकज चौधरी महाराजगंज से 7 बार सांसद रह चुके हैं। वे कुर्मी समाज से आते हैं। पंकज चौधरी को अध्यक्ष बनाकर भाजपा विपक्ष के पीडीए समीकरण की काट करेगी और प्रदेश में ओबीसी वोट बैंक पर अपनी पकड़ मजबूत करेगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top