नैनीताल। भुजियाघाट क्षेत्र के भदयूनी गांव में आज सुबह संदिग्ïध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हडक़ंप मच गया। युवक गुरुवार रात को एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। कुछ लोगों का मानना है कि कहीं युवक की मौत बाघ के हमले से न हुई हो।
मिली जानकारी के मुताबिक भुजियाघाट क्षेत्र के भदयूनी गांव का युवक कमल बिष्ट (30) गुरुवार रात गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। परिजनों के अनुसार आज (शुक्रवार) सुबह करीब 10 बजे उसका शव घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर मिला। शव मिलने की खबर मिलते ही गांव में हडक़ंप मच गया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीणों का मानना है कि कमल बिष्ट की मौत बाघ के हमले के कारण हुई है, जबकि कुछ लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।
फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और उन्होंने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।







Leave a Comment