Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 12 13 at 19.09.14

बेंगलुरु की घटना से आक्रोश, पुरुष आयोग बनाने की मांग

खबर शेयर करें

हल्द्वानी।बेंगलुरु में इंजीनियर अतुल सुभाष के आत्महत्या नाराज हल्द्वानी में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाए जाने की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन देते हुए एक सामाजिक लोगों ने कहा कि अब वह दौर आ गया है जब महिलाएं महिला कानून का गलत फायदा उठाकर पुरुषों का उत्पीड़न कर रही है अतुल सुभाष जैसे होनहार इंजीनियर को देश ने खोया है जिसका सभी को बहुत बड़ा गम है।

ऐसे में निर्दोष पुरुषों के लिए भी केंद्र सरकार को सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालिया बेंगलुरु में इंजीनियर द्वारा की गई आत्महत्या के बाद अब बेहद आवश्यक हो गया है की पुरुष आयोग या पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाया जाना चाहिए।

बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और इसके बाद इस मामले पर बहस तेज हो गई है। 9 दिसंबर को अतुल सुभाष ने एक सुसाइड नोट और 80 मिनट का वीडियो छोड़कर आत्महत्या कर ली। वीडियो और सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अतुल ने दावा किया कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाकर परेशान किया जा रहा था और उन्होंने अपनी आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी, सास, साले और चचेरे ससुर को जिम्मेदार ठहराया है। इस घटना के बाद दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के कानूनों में सुधार की मांग हो रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top