Uttarakhand DIPR
death

बाइक खाई में गिरी एक व्यक्ति की मौत

खबर शेयर करें

पौड़ी । थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत मल्ली में बाइक गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । एसडीआरएफ ने खाई से शव को बाहर निकाला । मृतक की पहचान 49 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र श्री रामचंद्र मंमगाई निवासी, विकास मोहल्ला सतपुली के रूप में हुई है ।
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11 बजे थाना सतपुली से एसडीआरएफ को सूचना मिली। सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। टीम के मौके पर पहुंचने से पहले बाइक सवार की मौत हो चुकी थी। टीम ने शव को खाई से निकालकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top