Uttarakhand DIPR
udi 12

अब आदिवासी दलित छात्रों की पढ़ाई में आड़े नहीं आएगा पैसा : आदिवासी महासंघ

खबर शेयर करें

By Suresh Agrawal, Kesinga, Odisha

कालाहाण्डी ज़िले में अर्थाभाव के कारण उच्च-शिक्षा से वंचित रहने वाले ग़रीब आदिवासी एवं दलित वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिये नव-गठित कालाहाण्डी दलित आदिवासी महासंघ द्वारा एक अच्छी पहल की गयी है। इस परिप्रेक्ष्य में महासंघ महासचिव देवीप्रसाद सिन्दूर ने बतलाया कि -अब से आर्थिक मज़बूरी को आदिवासी दलित विद्यार्थियों के आड़े नहीं आने दिया जायेगा एवं महासंघ उनकी मदद के लिये हमेशा आगे आयेगा। ऐसा जो भी विद्यार्थी उनकी नज़र में आयेगा, महासंघ उसकी अवश्य मदद करेगा।

udi 12

उन्होंने बतलाया कि इसकी औपचारिक शुरुआत हो भी चुकी है, जिसके तहत महासंघ द्वारा भवानीपटना प्रखण्ड दुआरसुनी पंचायत के ग्राम मुसीगुड़ा की एक मेधावी छात्रा, जो कि अर्थाभाव के चलते गत वर्ष कक्षा धन-दो में अपना नाम नहीं लिखवा पायी थी, महासंघ ने आगे आकर उसकी मदद की एवं भवानीपटना स्थित शासकीय स्वयंशासित महाविद्यालय कक्षा धन-दो में उसे दाखिला दिलाया गया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top