Uttarakhand DIPR
Tenduwa

अब धारी ब्लॉक के खुटियाखाल में तेंदुए ने ली महिला की जान

खबर शेयर करें

नैनीताल। नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक में तेंदुए ने एक और महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली। धारी ब्लॉक के खुटियाखाल गांव में हुई इस घटना ने इलाके में दहशत फैल गई और लोगों ने वन विभाग के प्रति गहरा आक्रोश प्रकट किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12 बजे धारी ब्लॉक के खुटियाखाल की गंगा देवी पत्ïनी जीवन चंद्र अपने घर के पास ही थीं, तभी अचानक तेंदुए ने गंगा देवी पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम हरकत में आ और तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हो गई।

इस दुखद घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले काफी समय से इलाके में तेंदुए की सक्रियता देखी जा रही थी और कई बार इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। इसके बावजूद, विभाग द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके परिणामस्वरूप आज एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top