Uttarakhand DIPR
mansoon

उत्तराखण्ड पहुंचा मानसून, अगले पॉच दिन बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। हरिद्वार जिले के कुछ हिस्सों को छोडक़र उत्तराखण्ड के सभी जिलों में मानसून पहुंच गया है। पिछले साल की अपेक्षा राज्य में इस बार 7 दिन पहले मानसून पहुंचा है। मौसम विभाग ने अगले पॉच दिन राज्य के अधिकतर भागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देहरादून स्थित मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने राज्य में शुक्रवार डेढ़ बजे दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मानसून की उत्तरी सीमा जयपुर, आगरा, रामपुर, देहरादून, शिमला, मनाली से होकर गुजर रही है। शुक्रवार को बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्मिी उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड होते हुए मानसून हिमाचल और आंशिक रूप से जम्मू कश्मीर और लद्दाख भी पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने शनिवार को नैनीताल, चम्पावत, टिहरी और देहरादून जिलों में कहीं कहीं भारी बाशि की चेतावनी दी है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top