Uttarakhand DIPR
MAX

50 मीटर गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, एक युवक की मौत, चालक घायल

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग में गुरुवार देर शाम मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को अल्मोड़ा के बेस अस्पताल रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम दियारी निवासी महेंद्र सिंह अपनी मैक्स वाहन संख्या यूके01टीए1185 को लेकर अल्मोड़ा से अपने घर दियारी गया था। महेंद्र घर के पास जैसे ही वाहन को बैक कर रहा था तभी तीव्र ढलान में वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में दियारी गांव निवासी मोहित सिंह(23) भी सवार था। इस दुर्घटना में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। चालक महेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर धौलछीना अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अल्मोड़ा के बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि वाहन के नीचे दबने से मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top