Report ring desk
चम्पावत। चम्पावत के मौराड़ी के प्रधान हरीश चंद्र जोशी सेना की पर्यावरण यूनिट 130 टीए में भर्ती हो गए हैं। भर्ती होने के बाद उन्होंने प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया है।
चम्पावत के मौराड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान हरीश चंद्र जोशी सेना में भर्ती हो गए हैं। इस वजह से अब उन्होंने प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया है। मौराड़ी के प्रधान हरीश जोशी ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को अपना इस्तीफा दिया है। हरीश ने इसकी वजह सेना के पर्यावरण यूनिट 130 टीए में चयनित होनी बतायी है। विभाग ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

