dc Cover 83laji50k88heiq3gueqt160s4 20180404061840.Medi

पेड़ से लटका मिला राजमिस्त्री का शव

Report Ring Desk

हल्द्वानी। हल्द्वानी के चांदनी चौक घुड़दौड़ा स्थित पेड़ से राजमिस्त्री का शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संजीव कुमार (26) चांदनी चैक घुड़दौड़ा गांव में भूपेंद्र सिंह बिष्ट के घर पर किराये में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। संजीव मूलरूप से पीलीभीत जिले के मुंडिया दुलारा बरखेड़ा का रहने वाला था। बुधवार सुबह शौच करने के लिए गए ग्रामीणों ने युवक का शव पेड़ से लटका देखकर घटना की जानकारी दी।

गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी संजीत कुमार राठौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पेड़ से राजमिस्त्री के शव को नीचे उतारा। पूछताछ में पता चला कि संजीव सात साल से यहां रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। घटना की जानकारी मिलने पर संजीव के पिता राजकुमार मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने बताया कि संजीव की शादी नहीं हुई थी। करीब तीन साल से वह घर नहीं आया था।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top