नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक की वजह से उसका निधन हुआ है। जेल में तबीयत बिगडऩे के बाद मुख्तार अंसारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान ही हार्ट अटैक से उसका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी अचानक ही बेहोश होकर गिर गए थे। मंगलवार को भी उनकी तबीयत खराब होने की खबर आई थी।
मऊ से कई बार विधायक रह चुके मुख्तार अंसारी को विभिन्न मामलों में सजा सुनाई गई है और वह इस वक्त बांदा की जेल में बंद था। अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, पंजाब, नयी दिल्ली और कई अन्य राज्यों में लगभग 60 मामले लंबित हैं।

