Uttarakhand DIPR
Accident jpg

दुखद : सुबह दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

खबर शेयर करें

कोटद्वार । कोटद्वार में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बीईएल रोड पर एक खराब ट्रक को खींचने के लिए लगे अन्य ट्रक पर अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है।

शुक्रवार रात को बीईएल रोड पर एक ट्रक खराब हो गया था। जिसे ले जाने के लिए शनिवार सुबह एक अन्य ट्रक पहुंचा था। तीन लोग ट्रक को क्रेन में लोड कर रहे थे। तभी तेज गति से आते हुए एक डंपर ने ट्रक पर टक्कर मार दी। इस दौरान तीनों लोग ट्रक और क्रेन के बीच में आ गए गए और उनकी मौके पर मौत हो गई।

एसआई जयपाल सिंह ने बताया के हादसे में ट्रक मालिक सोहन सिंह उनके साथ आए अशोक और लखविंदर सिंह तीनों निवासी काशीपुर की मौके पर मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top