Uttarakhand DIPR
Report Ring
WhatsApp Image 2024 03 31 at 13.47.03 jpeg

टिहरी में टाटा सूमो खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

टिहरी।  टिहरी में  रविवार सुबह तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हैं।

बताया जाता है कि टाटा सूमो गजा से चांबा की ओर आ रही थी। इसमें दस लोग सवार थे। दुवाकोटी के पास सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब तक टीम पहुंची दो लोगों की जान जा चुकी थी। टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। आठ घायलों को गजा चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं, दो घायल घटना स्थल से नरेंद्रनगर ले जाए गए

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top