Uttarakhand DIPR
Agrasen

छोटे पर्दे पर दिखाई देंगे भगवान ‘अग्रसेन महाराज’

खबर शेयर करें
– ‘जय श्री अग्रसेन’ का प्रसारण 15 अक्टूबर से संतवाणी चैनल पर

नई दिल्ली। धार्मिक धारावाहिकों की कड़ी में अब अग्रवाल समाज के आराध्य भगवान महाराज अग्रसेन जी के जीवन वृत्त पर आधारित टीवी सीरियल ‘जय श्री अग्रसेन’ का प्रसारण 15 अक्टूबर से संतवाणी चैनल पर शुरू होने जा रहा है। अग्र विश्व ट्रस्ट द्वारा निर्मित, महर्षि बेदिल कृत यह धारावाहिक 150 एपीसोड में प्रसारित किया जाएगा जिसे शनिवार व रविवार को सुबह शाम प्रसारित किया जाएगा। यह धारावाहिक संतवाणी चैनल पर सुबह साढ़े 9 और रात साढ़े 10 बजे प्रसारित होगा। इसे अग्र विश्व ट्रस्ट के ओटीटी प्लेटफार्म पर देखा जा सकता है।

प्रेस क्लब आफ इंडिया में शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में धारावाहिक के निर्माता निर्देशक व लेखक महर्षि बेदिल ने कहा कि आज धर्म के पाखंड पर प्रहार, एक मानव के ईश्वर होने और समस्त मानव जाति को प्रकाशमान करने की कहानी है ‘जय श्री अग्रसेन’। बेदिल ने कहा कि मां महालक्ष्मी ने उन्हें स्वप्न में दर्शन देते हुए इस पवित्र ग्रन्थ की रचना करने का आदेश दिया। उसी से प्रेरित होकर उन्होंने इस महाग्रंथ और टीवी धारावाहिक का निर्माण का संकल्प लिया। इस ग्रन्थ को लिखने में उन्हें करीब तीन दशक का समय लगा है।

Bidil

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरन धारावाहिक का टीजर, टाइटल सॉग और अग्र विश्व ट्रस्ट का ओटीटी प्लेटफार्म भी जारी किया गया। धारावाहिक में जाने-माने फिल्म अभिनेता सुदेश बेरी समेत अनेकों कलाकारों ने भूमिका निभाई है। धारावाहिक में पार्शव गायिका अनुराधा पौडवाल और सुरेश वाडेकर के साथ ही राकेश काला ने इसके गीतों को अपनी आवाज से अलंकृत किया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि पूरे धारावाहिक की सूटिंग दिल्ली के रोहिणी स्थित अग्र विश्व स्टूडियो में मुंबई की पूरी टीम ने की है। किसी बड़े चैनल पर प्रसारित ना करने के सवाल पर बेदिल ने कहा कि वो लोग जो धर्म का धंधा करते हैं वो ऐसा नहीं करना चाहते और बिना किसी कमर्शियल ब्रेक के वो दर्शकों को यह धारावाहिक दिखाना चाहते हैं लेकिन कोई दूसरा चैनल इस शर्त पर तैयार नहीं हुआ तो उन्होंने संतवाणी चैनल का चयन किया। उन्होंने कहा कि यह कथा दर्शकों को वास्तविक धर्म प्रतिपालन अच्छे संस्कारों के लिए तो नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी ही साथ ही भगवान श्री एक रुपया एक ईंट के श्री अग्रसेन जी महाराज के समाजवादी और अर्थवादी सिद्धांत को भी प्रतिबिम्बित करेंगी।

संवाददाता सम्मेलन में महर्षि बेदिल, अग्र विश्व ट्रस्ट से जुड़े महामंत्री गोपाल गोयल, कोषाध्यक्ष बीएल गुप्ता, उपाध्यक्ष द्वय नत्थूराम जैन बी. पी. गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top