Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2023 10 13 at 20.56.33

पेट दर्द की शिकायत पर परिजन बेटी को ले गए अस्पताल, हो गया बच्ची का जन्म

खबर शेयर करें

Report ring desk

ऋषिकेश । उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी को पेट दर्द की शिकायत पर परिजन अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया है। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक, शहर में हरिद्वार रोड से सटे एक इलाके की निवासी 16 वर्षीय नाबालिग को तेज पेट दर्द होने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने टेस्ट किया, तो पता चला कि नाबालिग गर्भवती है। नाबालिग की हालत बिगड़ने पर उसे एम्स रेफर किया गया। बुधवार रात नाबालिग ने एम्स में एक बच्ची को जन्म दिया।
बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिलने पर परिजन तहरीर लेकर पुलिस थाना पहुंचे। कोतवाल खुशीराम पांडेय ने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत पर इस संबंध में अज्ञात शख्स के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग व परिजनों से पूछताछ के आधार पर अज्ञात की पहचान के प्रयास जारी है। जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top