Uttarakhand DIPR
death e1663843731651

पिथौरागढ़ में करंट लगने से लाइन मैन की मौत

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में यूपीसीएल के लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। लाइनमैन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने ठेकेदार और यूपीसीएल से मुआवजा देने की मांग की है।

मंगलवार को गुरना निवासी ललित सामंत (35 )धनोड़ा क्षेत्र में सर्विस वायर बदलने गए थे। बिजली लाइन में आए करंट से वह सड़क पर गिर गए। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यूपीसीएल के जेई वरुन सोनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि लाइनमैन किसी व्यक्ति की सर्विस लाइन बदलने गए थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top