Uttarakhand DIPR
Tejas

दुबई एयर शो में भारतीय तेजस लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट की मौत

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। दुबई एयर शो में डेमोस्ट्रेशन के दौरान भारतीय तेजस लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। घटना दोपहर करीब 2:10 बजे हुई जब विमान प्रदर्शन उड़ान भर रहा था। हादसे के बाद काला धुआं आसमान में फैल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में पायलट के मारे जाने की खबर मिल रही है।

यह हादसा उस वक्त हुआ, जब दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट अपने करतब दिखा रहा था। इस हादसे का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देख रहा है कि तेजस फाइटर जेट अचानक तेजी से नीचे की ओर गिरने लगता है। इस हादसे में पायलट के मारे जाने की खबर मिल रही है। तेजस फाइटर जेट के कै्रश होने की यह दूसरी घटना है, इससे पहले वर्ष 2024 में जैसलमेर में तेजस कै्रश हो गया था।

दुबई एयर शो में भारत की ओर से कई लड़ाकू विमानों को उतारा गया है, जिनमें से एक तेजस फाइटर जेट भी शामिल था। इस हादसे ने तेजस फाइटर जेट को लेकर भारत की उम्मीदों को भी निराशा लगी है। इसे भारतीय रक्षा कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल्स लिमिटेड की ओर से तैयार किया गया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top