Uttarakhand DIPR
Churu

राजस्थान के चुरू में वायु सेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र के भानुदा गाँव के पास भारतीय वायु सेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, दुर्घटनास्थल पर एक शव भी देखा गया। घटना के बाद राजलदेसर पुलिस स्टेशन की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर भेजी गई। दुर्घटना स्थल से घना धुआं उठता देखा गया तथा दृश्यों में विमान पूरी तरह जला हुआ दिखाई दे रहा है।

पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुँच गई हैं। फि़लहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विमान में कितने लोग सवार थे और अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भारतीय सेना और वायुसेना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच रहे हैं और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जाँच शुरू कर दी है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top