Uttarakhand DIPR
school jpg

सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या को देखते हुए जांच समिति गठित

खबर शेयर करें
एक सप्ताह के भीतर शिक्षा महानिदेशालय को सौंपेगी रिपोर्ट

देहरादून। दिन प्रतिदिन सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या को देखते हुए इसके लिस जांच समिति बनाई गई है। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक गुलदीप गैरोला की अध्यक्षता में गठित समिति एक सप्ताह के भीतर शिक्षा महानिदेशालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सात सदस्यीय इस समिति में रुद्रप्रयाग के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, प्रारंभिक शिक्षा की उप निदेशक कमला बड़वाल, माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक जेपी काला, उत्तरकाशी के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शैलेंद्र अमोली, पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान और एससीईआरटी के सहायक निदेशक कृष्णानंद बिजल्वाण को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top