बागेश्वर। पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक पर घूमने गए नोएडा के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पिछले 5 दिनों से लापता बताए जा रहे हैं। उन्हें तलाशने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक उन्हें खोज पाने में कोई ठोस सफलता नहीं मिली पाई है। इस घटना के बाद ट्रेकिंग सुरक्षा को लेकर भी एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि अभिषेक चौहान 29 मई को पिंडारी ग्लेशियर की ओर ट्रेक पर गए थे। उनके साथ एक पोर्टर भी मौजूद था, जो वापसी के दौरान उनके साथ था। लौटते समय अभिषेक ने पोर्टर से कहा कि वह काफी थक गए हैं, कुछ देर आराम करने के बाद आगे बढ़ेंगे। उन्होंने पोर्टर को आगे निकल जाने के लिए कहा। पोर्टर तय समय पर बेस तक पहुंच गया, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी विशेष वहां नहीं पहुंचे। इसके बाद चिंता बढ़ी तो मामले की जानकारी प्रशासन को दी गई।
इस बीच बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक पर नदी के पत्थरों के बीच चौहान की शर्ट और टोपी मिली है। लापता होने से पहले उन्होंने ये ही कपड़े पहने थे, जिससे उनके नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है।
थानाध्यक्ष कपकोट प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया हो सकता है कि विशेष चौहान नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया हो। ग्लेशियर के पास रात में तापमान माइनस में रहता है। ऐसे में पुलिस को उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका लग रही है। एनडीआरएफ ने अब तलाशी के लिए दायरा बढ़ाते हुए पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भी सूचना भेजी हैं। वहां की स्थानीय टीमें और पुलिस भी संभावित क्षेत्रों में तलाश कर रही हैं।







Leave a Comment