न्यूज़

दिव्यांग बच्चों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली। दिल्ली के त्रिनगर स्थित वर्धमान वाटिका में गैर लाभकारी संस्था आप का प्रयास ने पार्क मित्र मंडल त्रिनगर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों के साथ धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल को आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में सजाया गया था। कार्यक्रम की षुरुआत दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम से हुई।

मुख्य अतिथि रुप में निगम पार्षद मीनू गोयल संस्था के सदस्य कमल  किशोर गोयल, मुकेश शर्मा, राजकुमार गुप्ता, राकेश शर्मा, जितेन्द्र कुमार  शर्मा, राकेश त्यागी, सुभाष शर्मा, रजनीश गुप्ता, नरेन्द्र जैन पार्क मित्र मंडल सहित कई गणमान्य लोगों व महिलाएं उपस्थित थी।होली मिलन समारोह में शामिल लोगों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर होली की बधाई दी।

कमल किशोर गोयल ने कहा कि होली पर्व भाईचारे और प्रेम भाव का त्यौहार है। होली के इस शुभ अवसर पर दिव्यांग बच्चों को स्वेटर, कंबल, दाल.चावल, मसाले, कॉपियां, गुजिया आदि सामग्री भी दी गई।

मुकेश शर्मा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य एक बेहतर और सर्व समावेशी समाज का निर्माण करना है, जिसमें सभी लोगों को समान अवसर हासिल हो सके। सक्षम सहयोग व नेक इरादे से संचालित पहल का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि मैं सभी का आभारी हूं, जिसने इसे संभव बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *