Uttarakhand DIPR
marriage e1619351601646

फेरे लेने से पहले दूल्हा निकला कोरोना संक्रमित, जानिए फिर क्या बवंडर हुआ शादी में

खबर शेयर करें

Report ring desk
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में फेरे लेने से ठीक पहले आई रिपोर्ट में दूल्हा कोरोना पॉजिटिव निकला तो बारात में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने दूल्हा-दुल्हन को होम आइसोलेट किया  है। बताया जाता है कि दूल्हा शादी के लिए दिल्ली से घर आया था।

उसने 22 नवंबर को टनकपुर में अपनी जांच करवाई थी। इससे पहले बागेश्वर जिले के गरूड़ क्षेत्र में एक दूल्हा शादी से पहले कोरोना पॉजिटिव निकला था। जिससे चलते उसकी शादी कैंसिल हो गयी थी।

जानकारी के अनुसार जाख पुरान निवासी युवक की बारात बुधवार को चंडाक क्षेत्र के छेड़ा में गयी थी। शादी की रस्में चल रही थी कि फेरे लेने से ठीक पहले प्रशासन की टीम वहां पहुंच गयी।

उन्होंने दूल्हे के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी तो समारोह में शामिल लोग सांसत में आ गए। कोविड नियमों के तहत शादी की रम्में पूरी कराई गयी। इसके बाद प्रशासन ने दूल्हा- दुल्हन को होम आइसोलेट कर दिया है। दूल्हे के संपर्क में आए लोगों को भी होम आइसोलेट किया गया है। अब उनकी भी कोरोना जांच की जाएगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top